उत्तराखंड: यहां मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • कालसी-चकराता मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर घायल।

विकासनगर (देहरादून)- कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जजरेट के समीप एक फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

चकराता मार्ग पर जजरेड़ के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर व स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। वाहन अत्यधिक गहराई में गिरा हुआ था, जिससे रेस्क्यू अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। टीम द्वारा एक घायल व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला गया, जिसने बताया कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे।

घायल व्यक्ति की पहचान मयंक चौहान, पुत्र चमन चौहान, निवासी मटियावा, तहसील चकराता, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

SDRF व स्थानीय पुलिस की टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए तीन शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान निम्नानुसार की गई—

  1. मुकेश राणा, पुत्र टीकम सिंह राणा, निवासी कोटी कनासर, थाना कसी, उम्र 21 वर्ष
  2. प्रियांशु चौहान, पुत्र जयप्रकाश चौहान, निवासी जगतपुर खादर तिलवाड़ी, सहसपुर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष, अध्ययनरत – देवभूमि यूनिवर्सिटी
  3. दीपक सती, पुत्र कुलानंद सती, निवासी भाऊवाला, उम्र 25 वर्ष।
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें