गौरीकुंड वाहन दुर्घटना अपडेट➡️ गौरीकुण्ड के समीप एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वाहन में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर घायलों को भेजा गया नजदीकी चिकित्सालय।
रुद्रप्रयाग- श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अबतक 13 वाहन सवारों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जबकि एक की तलाश अभी जारी है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।वही मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों के घायल होने का अत्यंत दु:खद व्यक्त किया है । उन्होंने कहाँ है की घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन, NDRF एवं SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। धामी ने घायलों के उपचार हेतु आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट करने के लिए भी प्रशासन को निर्देशित किया है।
➡️गौरीकुण्ड हादसा : बोलेरो वाहन (UK09TA0266)
➡️निकाले गये व्यक्तियों का विवरणः⤵️
- पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
- आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)
- महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
- सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)
- विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)
- पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)
- मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष)
- दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)
- सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
- सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
- मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
- सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
- राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष)
- देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष)
इनमें से कतिपय व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनको कि सोनप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार 01 व्यक्ति सुनील दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार थे। जिनकी ढूंढ खोज जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
