हल्द्वानी। नैनीताल जिले में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में 6 नए गौसदनों की स्थापना को मंजूरी दी गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द भूमि चयन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। मालधन चौड़, गोलापुर और श्रीकैंचीधाम क्षेत्र में प्रस्तावित गौशालाओं की डीपीआर तैयार कर जिला खनिज न्यास निधि से बजट स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में गौशालाओं तक निराश्रित पशुओं को पहुंचाने के लिए कैचर वाहनों की खरीद में देरी पर नाराजगी जताई गई। जिला पंचायत को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
इसके अलावा गौलापार, भीमताल और खैरना क्षेत्र में नई गौशालाओं के लिए भूमि चयन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
प्रशासन ने कहा कि निराश्रित पशुओं को व्यवस्थित रूप से गौसदनों में शिफ्ट किया जाएगा और इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 

