लालकुआं। उत्तराखंड के दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 52 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है।
मुकेश बोरा ने बताया कि स्वीकृत राशि को तीन अलग-अलग मदों में खर्च किया जाएगा। इसमें 14 करोड़ रुपये दूध मूल्य प्रोत्साहन, 13 करोड़ रुपये साईलेज अनुदान और 3 करोड़ रुपये चारा परिवहन अनुदान के लिए रखे गए हैं। इसका लाभ मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि लालकुआं दुग्ध संघ से जुड़े करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को भी इस राशि का लाभ मिलने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक दूध मूल्य प्रोत्साहन के तहत लालकुआं दुग्ध संघ को करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये, साईलेज अनुदान में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये और चारा परिवहन अनुदान में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
मुकेश बोरा के मुताबिक साईलेज अनुदान से पशुपालकों को दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक चारा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं चारा परिवहन के लिए मिलने वाली सहायता से पशुपालकों का अतिरिक्त खर्च कम होगा। इससे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ पशुपालकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादक परिवार ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और अनुदान से पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और डेयरी कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी गई यह सहायता दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए आर्थिक संबल का काम करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 

