- हल्द्वानी समेत पांच मेडिकल कॉलेजों में होगी 1,314 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान
देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों और कैंसर संस्थान हल्द्वानी में शीघ्र 1,314 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित नर्सिंग अधिकारियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो सप्ताह के भीतर इनकी नियुक्ति की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से नर्सिंग अधिकारियों के पद रिक्त थे। इसमें देहरादून में 323, हल्द्वानी में 320, श्रीनगर में 300, हरिद्वार में 310 और अल्मोड़ा में 207 पद शामिल हैं। इसके साथ ही राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में 64 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
चयनित नर्सिंग अधिकारियों का सत्यापन वर्तमान में दो स्तरों पर चल रहा है। हालांकि, सत्यापन में अधिक समय लगने के कारण इनकी तैनाती में देरी हो रही है, लेकिन मंत्री ने इस प्रक्रिया को शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि नियुक्ति के बाद किसी अभ्यर्थी के सत्यापन में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए, जिससे चिकित्सा सुविधाओं में सुधार हो सके और मरीजों की देखभाल में कोई कमी न हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
