देहरादून: प्रदेश में 1222 अतिथि शिक्षकोंकी होगी तैनाती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में 1,222 अतिथि शिक्षकों को तैनाती मिलेगी। प्रतीक्षा सूची से इनकी तैनाती की जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में अतिथि शिक्षकों के पूर्व से 5,034 पद मंजूर हैं। इसमें से 4,283 सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात थे, लेकिन वर्तमान में कई अतिथि शिक्षक पद छोड़ चुके हैं।

विभाग की ओर से 751 पदों पर इनकी तैनाती की जानी थी, इसमें से मात्र 172 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। हालांकि, अभी अल्मोड़ा, देहरादून और उत्तरकाशी में काउंसलिंग नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत

अपर निदेशक के पद के लिए इनकी हुई डीपीसी

अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए जिन आठ अफसरों की डीपीसी हुई, उनमें प्रभारी अपर निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, सीईओ अल्मोड़ा अंबादत्त बलोधी, सीईओ पिथौरागढ़ अशोक जुकारिया, संयुक्त निदेशक प्रांरभिक शिक्षा रघुनाथ लाल आर्य, एससीईआरटी में संयुक्त निदेशक आशारानी पैन्यूली, विभागाध्यक्ष सीमैट दिनेश गौड़, रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी और संयुक्त निदेशक एससीईआरटी कंचन देवराड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश

किया जा सके। इसके लिए विभागीय मंत्री ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के 1222 पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें