हल्द्वानी- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ज्यादातर युवा पशुपालन कर स्वरोजगार की शुरुआत करना चाहते हैं यही वजह है कि लोगों ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पशुपालन में पोल्ट्री फार्म गोट फार्मिंग और कॉउ फार्मिंग को चुना है हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में साक्षात्कार में 100 में से 56 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जिनको ढाई करोड़ का लोन स्वीकृत किया गया।
यह भी पढ़ें👉 बागेश्वर- DM विनीत कुमार ने जिले में टूरिज्म, हस्तशिल्प एवं हथकरघा के लिए ये प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि 10 प्रवासियों सहित 56 स्वरोजगार करने के इच्छुक आवेदकों का साक्षात्कार हुआ जिनको लगभग ढाई करोड रुपए के लोन की स्वीकृत दी गई इसमें ज्यादातर पशुपालन संबंधित स्वरोजगार करने वाले युवा हैं और इसके अलावा डिपार्टमेंटल स्टोर, चप्पल बनाने की यूनिट और साइबर कैफे सहित अन्य कार्यों में भी लोन लेकर स्वरोजगार करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद लोन स्वीकृत किए गए। जिनमें 10 प्रवासी भी हैं जो यहां रहकर स्वरोजगार करना चाहते हैं इस साक्षात्कार में 44 लोग अनुपस्थित रहे।इसके अलावा कई स्वरोजगार का आवेदन कर चुके अभ्यर्थी कई साक्षात्कार में नहीं पहुंच रहे हैं लिहाजा जिला उद्योग केंद्र ऐसे अभ्यर्थी जो लंबे समय से साक्षात्कार में अनुपस्थित रह रहे हैं उनके आवेदनों को अस्वीकार्य करने जा रहा है, इस दौरान बैंक के अधिकारी एमएस जंगपांगी आईटीआई के प्रतिनिधि पीसी जोशी, हरीश चंद्र तिवारी, केसी सती, सुनील पंत, वाइसी शर्मा, सुरेंद्र कुमार साक्षात्कार टीम में मौजूद थे.
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- हल्द्वानी के 7 स्कूलों को शिक्षा विभाग ने दिया नोटिस, ये है मामला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश 
