पुलवामा शहीदों की याद में आप ने निकाला कैंडल मार्च

हल्द्वानी- पुलवामा शहीदों की याद में आप ने निकाला कैंडल मार्च

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- आज 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद देश के वीरों को याद करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्किल प्रभारी संजय कश्यप के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद जवान अमर रहे, भारत माता की जय, पुलवामा शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए हाथ में कैंडल थामे दर्जनों लोगों ने गोरापड़ाव बाय पास से जीतपुर नेगी के पास प्राइमरी स्कूल तक कैंडल मार्च दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (गजब का काम) 27 साल से फरार इनामी अपराधी यहां से गिरफ्तार,27 साल से ऐसे घुमाता रहा पुलिस को

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सर्किल प्रभारी संजय कश्यप ने भारत सरकार से पाकिस्तान और आंतकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। उन्होंंने कहा कि बार-बार पाकिस्तान अपनी कायरना हरकतों से बाज नहीं आता, ऐसे में पाकिस्तान से किसी भी तरह का व्यापार नहीं किया जाय। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख पुलवामा शहीदों को याद किया। इस दौरान सह सर्किट प्रभारी सूरज कुमार, कमल कुमार, खीमानंद आर्य, प्रेम मौर्या, मोहित मौर्या, विक्की मौर्या, अंबुज पाल, मोहन मौर्या, कैलाश मौर्या, राजपाल मौर्या, धर्मपाल मौर्या, सत्यजीत मंडल, प्रियांशु केसरवानी, यशपाल आर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां अश्लील इशारे करती 8 युवतियां गिरफ्तार

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें