weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून -(Weather Alert) राज्य में बारिश को लेकर आज और कल येलो अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • बारिश को लेकर आज और कल येलो अलर्ट

देहरादून : मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जनपदों में आज और कल बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पंतनगर जीबी पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार बारिश होने के बाद कुछ दिन शीतलहर का दौर रहेगा। रविवार (आज) को मौसम करवट बदलेगा जिससे मैदानी क्षेत्रों में 3 मिमी और पहाड़ी क्षेत्रों में 5 मिमी तक बारिश के आसार हैं। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में 8 मिमी और पहाड़ी क्षेत्रों में 10 से 15 मिमी बारिश की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इधर शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिनभर शीतलहर चलती रही। अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें