- राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना (पोखरी) की छात्रा व उमावि बमोथ के छात्र का राष्ट्रीय छात्रवृति में चयन होने पर क्षेत्रवाशियों ने दी शुभकामनाएं।
गौचर(चमोली)- जनपद चमोली के तहत विकासखंड पोखरी के राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना में अध्ययनरत कक्षा 8वीं की छात्रा कुमारी सिमरन पुत्री वीरेन्द्र कोहली ग्राम सूगी तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ के छात्र यश पन्त पुत्र सुनील पन्त ग्राम निवासी बमोथ का चयन राष्ट्रीय छात्रवृति में हुआ है।
छात्र-छात्रा की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजन, विद्यालय परिवार और गांववासियों में खुशी की लहर है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना के प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह चौधरी, शिक्षक जगजीवन सिंह कनवासी,विनोद प्रसाद पुरोहित तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं,आनंद मणी देवली,राजेश पन्त,गौरव पुरोहित आदि ने कहा कि छात्रा कुमारी सिमरन तथा छात्र यश पन्त छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। जो कि आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के सपने को साकार कर रही है। कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना बर्चस्व को बढ़ा रही है।
प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह चौधरी ने बालिका की इस उपलब्धि पर गहरी खुशी जाहिर करते हुऐ कहा कि पहाड़ों में टैलेंट की कमी नहीं है, अभाव है तो सिर्फ संसाधनों का यदि समय रहते ही छात्र छात्राओं को सही मार्गदर्शन मिल जाता है तो वह अपनी प्रतिभा को और अधिक प्रर्दशित कर सकते हैं। सूगी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री, विनोद खत्री, ग्राम प्रधान बमोथ पूनम देवी रावत, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी चौधरी, धीरेन्द्र चौधरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा सहित गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बालिका सिमरन तथा बालक यश पन्त की इस कामयाबी पर बधाई देते हुऐ शुभकामनाऐं दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
