Uttrakhand – यहां बेटा ही निकला बाप का कातिल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • बेटा ही निकला बाप का कातिल,प्रोपर्टी के लालच में बेटे ने शूटरों के साथ मिलकर की हत्या।

रुड़की (हरिद्वार)- रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर स्तिथ जोगिंदर की उसी के आवास पर दिसम्बर माह में बदमाशो ने हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा आज हरिद्वार से रूड़की पहुँचे एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने किया, पुलिस कप्तान ने जोगिंदर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि प्रोपर्टी के लालच में जोगेंद्र के बेटे ने शूटरों के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने तमाम अधिकारियों और सीआईयू की टीम ने मिलकर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या में उपयुक्त हथियार भी बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस के मुताबिक अपने पिता के द्वारा रोक टोक करने पर उसने इस काम को अंजाम दिया क्योंकि आरोपी को कई तरह के नशे की लत पड़ चुकी थी और इसी के चलते उसके पिता उससे नाराज़ रहते थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें