देहरादून: भारत की महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचीं ऑलराउंडर स्नेह राणा का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच स्नेह राणा को उनके बड़े भाई कमल राणा और भाभी ऋचा राणा समेत प्रशंसकों ने घेर लिया।
सनौला, देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा ने कहा कि टीम इंडिया की कड़ी मेहनत और समर्पण के चलते ही विश्व कप जीत संभव हो सका। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी टीम के साथ मुलाकात का उनका अनुभव अत्यंत सकारात्मक रहा। राज्य स्थापना दिवस पर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलने की संभावना भी जताई।
स्नेह राणा के भाई और भाभी ने बताया कि वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान स्नेह राणा को चोट भी लगी थी…लेकिन उन्होंने धैर्य और मेहनत से इस चुनौती को पार कर भारत को विजयी बनाया और पूरे विश्व में देहरादून और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेह राणा को फोन पर बधाई दी और उनके लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस सम्मान और प्रोत्साहन राशि पर स्नेह राणा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
