हल्द्वानी : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में विकासखण्डवार जल जीवन मिशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जल जीवन मिशन के नोडल अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने अवगत कराया कि जनपद नैनीताल में जल जीवन मिशन के तहत रुपए 1128.12 करोड़ की धनराशि से 518 योजनाओं के माध्यम से जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों में 113788 संयोजन दिए जाने थे जिनमें से 1067 संयोजन अभी तक दे दिए गए हैं और 7723 संयोजन शेष हैं। इसके अतिरिक्त 518 में से 158 योजनाएं लंबित है जिन पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए की वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं में कार्य समय पर पूर्ण हो इस हेतु प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत जो पाइपलाइन सड़क काटकर/तोड़कर डाली गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है, दो सप्ताह के भीतर उसे ठीक करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिशासी अभियंता अपनी अपनी योजनाओं की कार्य सूची अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें। जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण नही हो रहे हैं, उन योजनाओं पर समय पर कार्य हो इस हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, सहित जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 


