देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित कचहरी परिसर शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान कचहरी परिसर और पुलिस लाइन के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई, जिससे पूरा माहौल भावनाओं से भर उठा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं…बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाएं हमारे राज्य निर्माण के इतिहास के अमर अध्याय हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं….
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएँ
शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा।
राज्य आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल जाने या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6,000 से बढ़ाकर 7,000 प्रतिमाह की जाएगी।
अन्य श्रेणी के राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4,500 से बढ़ाकर 5,500 प्रतिमाह की जाएगी।
आंदोलन के दौरान विकलांग होकर शय्याग्रस्त हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 20,000 से बढ़ाकर 30,000 की जाएगी, साथ ही उनके लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था की जाएगी।
शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन 3,000 से बढ़ाकर 5,500 प्रतिमाह की जाएगी।
वर्ष 2021 तक लंबित चिन्हीकरण आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए 6 माह का समय विस्तार दिया जाएगा।
प्रदेश के सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को सरकार सदैव सम्मानपूर्वक याद रखेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि राज्य स्थापना दिवस पर अपने घरों में पाँच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में अवश्य जलाएँ। उन्होंने कहा उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है…और राज्य आंदोलन की भावना ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR 
