जंगली मशरूम खाने से परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी।
बागेश्वर- जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग की हालत बिगड़ी। समय रहते सभी को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। यहां ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों से अनुसार सभी खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुगनाकुरी तहसील के ग्राम रंगदेव के औलिया तोक में रहने वाले एक ही परिवार के छह लोग विषैले मशरूम खाने से बीमार पड़ गए। पड़ोसियों तत्काल घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी, साथ ही 108 को फोन कर पीड़ितों को मध्य रात्रि जिला अस्पताल भेजा गया।

बीमार लोगों में 40 वर्षीय हेमा देवी पत्नी चंदन राम, 50 वर्षीय दिनेश राम पुत्र भुवन राम, 28 वर्षीय अंजू देवी पत्नी सुंदर राम, 11 वर्षीय आशु पुत्र दिनेश राम, 3 वर्षीय खुशी पुत्री सुंदर राम, 5 वर्षीय गोपाल पुत्र सुंदर राम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी ग्रामीण अब खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि सुंदर राम मवेशियों के साथ खेतों में गया हुआ था। जहां मशरूम देखकर वह उन्हें खाने के लिए घर लाया हुआ था। मशरूम की जानकारी के अभाव में सभी परिजनों ने सब्जी बनाकर खाई। जिसके पश्चात उनकी हालत बिगड़ने लग गई। तभी उन्होंने आप बीती पड़ोसियों को बताई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए लाया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
