कोटद्वार: कोटद्वार के पीजी कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब छात्र संघ के दो गुट आपस में भिड़ गए। कॉलेज परिसर में लगे रोजगार मेले के दौरान दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मौके पर मौजूद छात्रों के मुताबिक, छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार और विपक्षी गुट के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में विपक्षी गुट ने अध्यक्ष विकास कुमार के खिलाफ कॉलेज प्राचार्य से अनुशासनहीनता की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अध्यक्ष एक छात्रा के साथ छात्रसंघ कक्ष में बंद थे। इस पर प्राचार्य ने नोटिस जारी कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। यही नोटिस आज के टकराव की जड़ बन गया।
नोटिस से नाराज विकास कुमार अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचे और विपक्षी गुट से उनकी तीखी बहस हो गई। कुछ ही मिनटों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लात-घूंसे और धक्कामुक्की शुरू हो गई। हंगामे के दौरान रोजगार मेला भी बाधित हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि झड़प में कुछ छात्राएं भी घायल हुई हैं। कॉलेज प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR 
