देहरादून: उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। रेसकोर्स पुलिस लाइन में एडीजी इंटेलिजेंस अभिनव कुमार ने पुलिसबल को ब्रीफ की और सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिए।
ब्रीफिंग में एडीजी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना जांच के प्रवेश नहीं कर सकेगा। केवल अधिकृत व्यक्तियों और उनके वाहनों को ही जांच के बाद अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही नौ नवंबर को एफआरआई और उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

एडीजी अभिनव कुमार ने कहा कि वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर हर पहलू से सतर्क नजर रखी जाए। आमजन के प्रवेश और निकासी के लिए बनाए गए प्वॉइंटों पर हर व्यक्ति की जांच की जाएगी और उन्हें पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाएगी। किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निकलने वाली भीड़ के लिए सुरक्षा पहले से सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचें। वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले मार्ग का निरीक्षण किया जाए ताकि रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़े। इसके अलावा वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंचे भवन, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्कवॉड टीम द्वारा जांच कराई जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
