पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट क्षेत्र में आज सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। प्रातः लगभग 7 बजे, डीडीहाट-भनडा मोटर मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक मकान अचानक पहाड़ी मलबे की चपेट में आ गया।
मकान में रह रही मंजू देवी की मलबे में दबकर मौत
हादसे के समय मकान के भीतर रह रहीं मंजू देवी, पत्नी स्व. जगदीश गेडा, मलबे के नीचे दब गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और एसएसबी 11वीं वाहिनी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया जेसीबी मशीन
राहत और बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद मलबे से महिला का शव बरामद किया गया।
स्थानीय लोग भी जुटे मदद में
घटना के समय आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ राहत कार्य में सहयोग करते रहे। प्रशासन ने मौके की स्थिति का जायज़ा लिया और आगे किसी भी संभावित खतरे को लेकर अलर्ट रहने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
