देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बातचीत कर प्रदेश में आपदा से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है और उत्तराखंड को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। दोनों नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार के राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी आज देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण पर भी निकले। उनके साथ स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राहत सामग्री, भोजन, पानी, सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और राहत-बचाव अभियान चला रही हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील 
