नैनीताल- उत्तराखंड के चर्चित द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के महिला उत्पीड़न मामले में आज न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक ने सुनने से इनकार(नॉट बिफोर)कर दिया है । विधायक नेगी को पूर्व में मिली राहत बरकरार रहेगी । मुख्य न्यायाधीश अब नए सिरे से इस मामले को सुनने के लिए न्यायाधीश तय करेंगे ।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- (बड़ी खबर) CM रावत ने लिए कई बड़े फैसले, गैरसैंण को लेकर भी हुआ यह बड़ा काम
विधायक महेश नेगी को निचली अदालत ने डी.एन.ए.टैस्ट करवाकर उसकी रिपोर्ट पेश करने के लिए अंतिम समय दिया था, विधायक इसके खिलाफ उच्च न्यायालय आए थे जहां से उन्हें राहत मिली थी । न्यायालय के आज के कदम के बाद विधायक को राहत तो जारी रहेगी लेकिन उनके मामले में सुनवाई मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान के न्यायाधीश चुनने के निर्णय के बाद ही हो सकेगी ।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- (दुःखद) मिट्टी का टीला ढहने से दंपत्ति की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम, पहाड़ के इस इलाके में हुआ हादसा
मामले के अनुसार, एक पीड़िता महिला ने 6 सितम्बर 2020 को देहरादून की नेहरू कालोनी में प्रार्थना पत्र देकर कहा था, कि विधायक महेश नेगी ने उनका यौन शोषण किया है । अब वे दोनों पति पत्नी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं । याचिका में यह भी कहा गया है कि इस मामले में जाँच कर रहे दो जांच अधिकारी(आई.ओ.)को भी सरकार ने बदल दिया, क्योंकि विधायक सत्तारूढ़ पार्टी से ताल्लुक रखता है । प्रार्थना की गई कि मामले की जाँच सी.बी.आई.से कराई जाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि देहरादून पुलिस इस मामले की जांच करने में पक्षपात रवैया अपना रही है, मामले में सही तरीके से जांच भी नही कर रही है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- खनिज फाउंडेशन न्यास की हुई बैठक, DM सविन बंसल ने लिए यह महत्वपूर्ण फैसले

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट 
