हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
हल्द्वानी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइडिल विभाग के काठगोदाम स्थित सेकेंडरी वर्क डिविजन कार्यालय में छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा कार्यालय में नशे की हालत में पाए गए।
जानकारी के अनुसार, कार्यालय सहायक के शराब पीकर दफ्तर आने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ अचानक छापा मारा, जहां दीपक बोरा नशे की हालत में मौजूद मिले। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद दीपक बोरा को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस अस्पताल भेजा गया, ताकि उनके नशे में होने की पुष्टि की जा सके।
प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त संदेश गया है कि कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
