हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी: पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच उत्पन्न गैस संकट के बीच जहां एक और नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, वहीं कुछ कर्मचारी लगातार कालाबाजारी, घटतौली से व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना प्राप्त हुई कि डहरिया के महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान गैस बांट रहे कर्मियों ने 10 भरे सिलेंडर यहां छोड़े और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चलता बना।
जिसके बाद आयुक्त ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब कर जानकारी ली। इस दौरान कोई भी खाली सिलेंडर लिए बिना 10 भरे सिलेंडर एक साथ रखने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कालाबाजारी का संदेह होने पर आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को सिलेंडर वितरण कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी संदीप एवं अन्य प्रेमपाल सिंह ठाकुर, प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर नजर रखने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
