हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर, टिहरी जलाशय से छोड़ा जा रहा पानी, बाढ़ के खतरे की आशंका
Haridwar – हरिद्वार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल गंगा 93.15 मीटर पर बह रही है, जो तय चेतावनी स्तर से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। खतरे का निशान 94 मीटर पर है। सिंचाई विभाग के अधिकारी भारत भूषण ने जानकारी दी कि टिहरी जलाशय में अत्यधिक जल अंतप्रवाह के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में टिहरी कॉम्पलेक्स से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते गंगा का स्तर और बढ़ सकता है। अधिकारियों ने कहा कि हालात को देखते हुए हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश तक गंगा किनारे रहने वाले लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है।
प्रशासन ने गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी परिस्थिति में नदी किनारे न जाएं और केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें। अगर जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है तो गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी ने रुद्रपुर को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड: डमरू बजाते नजर आए सीएम धामी, रुद्रपुर में ऐतिहासिक रोड शो
उत्तराखंड में 15 फरवरी को होगा ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां एडिशन, स्टार एथलीट्स करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश
देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा
देहरादून- धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
देहरादून- डीएम सविन बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित
उत्तराखंड मे यहाँ हुई झकझोर देने वाली घटना, घर में अकेली मां की मौत; 15 दिन बाद बेटे को मिला शव
उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया 

