dehradun

उत्तराखंड: 10 लाख लेकर पास कराने का खेल, एसएससी एमटीएस नकल गैंग पकड़ा गया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी (निवासी देहरादून) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल कर नकल करवाते थे। इसके बदले अभ्यर्थियों से करीब 10 लाख रुपये तक वसूले जाते थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश

कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें