रोमांच से भरपूर मुकाबला: पत्रकार 11 ने आख़िरी पलों में प्राधिकरण नैनीताल को दी मात
हल्द्वानी। GNG ग्राउंड, कमलुवा गांजा में पत्रकार 11 और प्राधिकरण नैनीताल के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार पत्रकार 11 ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्राधिकरण नैनीताल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पत्रकार 11 के गेंदबाज अंकित साह ने पहला ही ओवर मेडन डालकर दबाव बना दिया। शुरुआती झटकों के बावजूद सूरज ने जिम्मेदारी भरी 54 रनों की पारी खेली और टीम को संभालने का प्रयास किया। शिवम ने 21 रन जोड़े, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने 10 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।
पत्रकार 11 की ओर से गेंदबाजी में कमल जगाती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अंकित साह और दिनेश पांडेय ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि तारा जोशी और जीवन ने 1-1 सफलता प्राप्त की। पत्रकार 11 की ओर से योगेश शर्मा ने शानदार फील्डिंग की। साथ ही कमेंट्री से खिलाडियों में जोश भरने का काम किया।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार 11 की शुरुआत आक्रामक रही। जीवन राज ने 18 रन बनाते हुए लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर माहौल बना दिया। कमल जगाती (14), अंकित साह (13) और दिनेश पांडेय (12) ने उपयोगी पारियां खेलीं। अंकित और कमला जागती ने 27 रनो की साझेदारी की। अंत में संतोष जोशी ने धैर्य और संयम के साथ 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
आखिरी ओवरों तक चले इस मुकाबले में पत्रकार 11 ने साहस और संयम का परिचय देते हुए यादगार जीत दर्ज की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
