रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में कोचिंग सेंटर चलाता है। 16 वर्षीय छात्रा उसके कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी छात्रा को बहाने से अपने साथ एक होटल ले गया…जहां उसने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी।
बाद में छात्रा ने पूरी बात अपने पिता को बताई। इसके बाद पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
शनिवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
