हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में अकेले रह रही एक बुजुर्ग महिला की घर में ही मौत हो गई। करीब दो सप्ताह बाद जब बेटा घर पहुंचा तो मां का शव मिला। इस घटना ने समाज में बुजुर्गों के अकेलेपन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के आर्यनगर क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा अपने पुश्तैनी घर में अकेले रहती थी। उनके दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ फरीदाबाद और दिल्ली में रहते हैं। एक बेटा फरीदाबाद में बैंक में कार्यरत है…जबकि दूसरे बेटे ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रखी है।
बताया जा रहा है कि बेटा पिछले एक महीने से मां को मोबाइल पर कॉल कर रहा था…लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बुधवार को बेटा हरिद्वार पहुंचा और घर का दरवाजा बंद मिला। किसी तरह अंदर जाने पर उसने मां का शव देखा। शव काफी पुराना होने के कारण घर में दुर्गंध फैल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माना जा रहा है कि महिला की मौत करीब 15 दिन पहले हुई होगी।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया…जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
पड़ोसियों के अनुसार वृद्धा अपना घर का काम खुद करती थीं और पेंशन से ही अपना खर्च चलाती थीं। वह आसपास के लोगों से कम मेलजोल रखती थीं…इसलिए कई दिनों तक किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।
इस घटना ने बुजुर्गों के अकेलेपन और परिवार से दूरी जैसे सामाजिक मुद्दों को फिर से सामने ला दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
