रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला–2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 295.21 करोड़ रुपये की लागत से 61 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से जुड़े कई विकास कार्यों की शुरुआत की। इनमें चिकित्सा, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पशुपालन, सिंचाई, खेल और शिक्षा विभाग से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं। इनमें मानसखंड कॉरिडोर के तहत धार्मिक स्थलों को जोड़ने की योजना, रुद्रपुर में पर्यावरण मित्रों के लिए आवास निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण और विकास कार्यों के लिए सहायता कोष बढ़ाने की घोषणा शामिल है।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया और कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक निकली शिव बारात में भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार राज्य के शहरों और गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क, रेलवे, खेल सुविधाओं और औद्योगिक विकास से जुड़े कई कार्यों का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने सरस मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सरकार के अनुसार सरस आजीविका मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

