रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर दौरे के दौरान शनिवार को भव्य रोड शो निकाला गया। त्रिशूल चौक पर त्रिशूल के लोकार्पण के बाद निकला यह रोड शो ‘शिव बारात’ के रूप में आयोजित किया गया…जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फूलों से सजे वाहन पर सवार होकर रोड शो में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर ‘बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री धामी डमरू बजाते नजर आ….जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। ढोल-नगाड़ों की धुन और पारंपरिक छोलिया नृत्य दल की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। मार्ग में कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिला मोर्चा और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने भी जनता का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाकर और फूल बरसाकर लोगों का धन्यवाद किया।
त्रिशूल चौक से शुरू हुआ यह रोड शो मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस आयोजन को उत्साह के साथ देखा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 

