काशीपुर: काशीपुर में एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को तमंचे से गोली मार दी। दाएं कंधे के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले एक सवाल का जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने छात्र को डांटा था। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग छात्र को अपनी अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली सुबह 9.45 बजे कक्षा नौ की भौतिक विज्ञान की क्लास लेने पहुंचे। क्लास समाप्त होते ही मध्यांतर हो गया। इसी बीच सभी बच्चे भोजन के लिए कक्षा से बाहर निकलने लगे। शिक्षक गगनदीप भी क्लास रूम से बाहर निकलने लगे, तभी पीछे से एक छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकाला और शिक्षक पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही शिक्षक नीचे गिरे और छात्र भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन अन्य शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया। घायल शिक्षक को तुरंत एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक सबूत जुटाए। मौके से खाली खोखा और अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दो दिन पहले सवाल का जवाब देने के बावजूद उसे थप्पड़ मारा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काशीपुर के एएसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। शिक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग छात्र को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा 

