हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में सकल सनातन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक समरसता के लिए संगठित रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन चंदन सिंह किरौला के संयोजकत्व और डॉ. छवि काण्डपाल के संचालन में हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बाल प्रमुख डॉ. शीलनिधि मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा डॉ. शुभांगिनी, आध्यात्मिक गुरु सोमेश्वर यति महाराज, संत सीताराम बाबा और कथाकार कपिल देव ने भी अपने विचार रखे।
मुख्य वक्ता डॉ. शीलनिधि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉ. हेडगेवार ने समाज को संगठित करने के उद्देश्य से की थी। उन्होंने स्वदेशी विचार और भारतीय संस्कारों को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने और देश के सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नंदा राजजात यात्रा, कुमाऊनी नृत्य और झोड़ा-चांचरी की प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में सामाजिक, चिकित्सा, सैन्य और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
