- पर्वतीय मार्गों पर ओवरलोडिंग के विरुद्ध दो दिवसीय विशेष चैकिंग
हल्द्वानी – अभियान, 290 वाहनों के चालान, 13 सीज परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद नैनीताल के पर्वतीय मार्गों में दिनांक 19 से 20 जून 2024 को चलाये गये दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान में 290 वाहनों के चालान किये गये। जिसमें 21 बसें, 97 टैक्सी / मैक्सी, 71 दोपहिया तथा अन्य 101 वाहनों का चालान किया गया। ओवरलोडिंग के विरुद्ध हल्द्वानी-हैड़ाखान-खनस्यू मार्ग, हल्द्वानी-काठगोदाम, कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर सुबह-शाम दो टीमें लगायी गयी थी, इसके अतिरिक्त एक टीम नैनीताल में तैनात थी। सभी 06 टीमों द्वारा ओवरलोडिंग पाये जाने पर सख्त कार्यवाही करते हुये 59 वाहनों के ओवरलोड के अभियोग में चालान किये गये। इसके अतिरिक्त बिना फिटनेस 24, बिना बीमा 34, बिना परमिट 27, बिना कर 40, बिना डीएल 39 वाहनों के चालान किये गये। पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरलोडिंग हेतु प्रयोग किये जाने में अनधिकृत कैरियर के 23 वाहनों के चालान किये गये।
पर्वतीय मार्गों में 16 चालकों के लाईसेंस में हिल इंडोस्मेंट न होने के कारण चालान किये गये। इसके अतिरिक्त बिना प्रदूषण 27, मोबाईल का प्रयोग करने पर 08, बिना सीट बेल्ट 43, बिना हेल्मेट 68, ट्रिपल राइडिंग 09 के विरुद्ध भी चालान की कार्यवाही की गयी। 16 चालकों के लाईसेंस सस्पेंड हेतु कार्यवाही की गयी। 08 वाहनों में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध न होने पर भी चालान किये गये। सभी प्रवर्तन अधिकारियों को विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

