हल्द्वानी: लोहड़ी के दिन सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में लोहड़ी पर्व के दिन सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाला युवक जसमीत सिंह है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी अपने कब्जे में ले ली है। जांच में यह भी पता चला है कि बरामद रिवॉल्वर जसमीत सिंह के पिता के नाम पर लाइसेंसी है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर या किसी भी तरह से असलहों का खुलेआम प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों या किसी भी मौके पर इस तरह की हर्ष फायरिंग से परहेज करें, क्योंकि इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग को लेकर भी जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 
