हल्द्वानी: 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई आमा का बक्सा चोरी की गुत्थी, स्मैक तस्करी का भी भंडाफोड़
हल्द्वानी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बद्रीपुरा क्षेत्र से चोरी हुआ आमा का बक्सा बरामद कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सोमेश्वर निवासी वीरेंद्र बिष्ट का नाम सामने आया, जिसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ बक्सा, उसमें रखे जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि यह चोरी घटना एक दिन पूर्व हल्द्वानी के बद्रीपुरा इलाके में दिनदहाड़े हुई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
इसी क्रम में मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के एक बड़े मामले का भी खुलासा किया है। पुलिस ने 207 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पकड़े गए तस्करों में एक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरा हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीमों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस 
