हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर अब श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए स्पष्ट नियम और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्डों में लिखा गया है कि अहिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। साथ ही तीर्थस्थलों की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। इसके अलावा फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णतः वर्जित कर दिया गया है।
इस दिशा में कदम उठाने की वजह हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो है। वीडियो में दो युवक अरबी वेशभूषा में हरकी पैड़ी और घाटों पर घूमते नजर आए थे। युवक खुद को दुबई का निवासी बता रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई।
श्रीगंगा सभा ने सोशल मीडिया पर ऐसी रील्स या वीडियो वायरल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि वीडियो की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि धार्मिक माहौल खराब न हो। वहीं सचिव उज्जवल पंडित ने कहा कि पूरे प्रकरण की सूचना चौकी पुलिस को भी दे दी गई है।
शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने पुष्टि की कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और युवकों की पहचान की जा रही है। श्रीगंगा सभा का कहना है कि हाल के दिनों में घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और मर्यादा को लेकर लगातार मंथन चल रहा है…और इस प्रकार के मामलों को रोकना उनकी प्राथमिकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
