हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में 11वीं कक्षा का 17 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। छात्र की अचानक हुई मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया है। यह परिवार का इकलौता बच्चा था।
परिवार ने बताया कि बुधवार रात छात्र ने खाना खाकर अपने कमरे में पढ़ाई के लिए गया था। बताया गया कि रात को वह लगभग तीन बजे तक फोन पर किसी से बात करता रहा। सुबह जब उसकी मां कमरे में गईं…तो बेटे को फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर मां का होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली…लेकिन मौके से कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। मृतक के पिता फरीदाबाद में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।
एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के एंगल पर काम किया जा रहा है, लेकिन मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
घटना के बाद कॉलोनी और परिवार में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस अप्रिय घटना से स्तब्ध हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
