हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके बद्रीपुर से सामने आया है, जहां आईजी आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक बड़े घर से चोरी की वारदात हुई।
घटना के अनुसार बद्रीपुर स्थित एक घर में महिला अकेली थी। आरोपी जो पहले इलाके में किराएदार बनकर रह रहा था उसने घर की गतिविधियों पर पहले नजर रखी और मौका पाते ही चोरी की योजना को अंजाम दिया। आरोपी दूसरी मंजिल पर जाकर जेवरात और नकदी का बक्सा लेकर फरार हो गया।
चोरी की सूचना मिलते ही महिला ने स्थानीय लोगों और पार्षद को जानकारी दी…जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली के हीरा नगर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं…जिनसे आरोपी की पहचान जल्द ही हो सकती है।
स्थानीय निवासी इस घटना से चिंतित हैं। उनका कहना है कि पॉश इलाकों में दिनदहाड़े चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने की मांग की है।
सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान कर टीम ने उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
