कोरोना वायरस उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार की पूरी तरह कमर तोड़ चुका है विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी यानी नैनीताल में कोरोना वायरस के चलते पर्यटन कारोबार चौपट है और होटल स्वामियों ने अपने होटल बंद करने शुरू कर दिए हैं यही हाल यहां के बाजार और नाव स्वामियों का है। corona virus

नैनीताल में शीतकाल के बाद ग्रीष्मकाल(गर्मियों)के पर्यटन सीजन के लिए होटलों ने तैयारी पूरी कर ली है । पूर्व में मार्च माह के मध्य में होटलों में पर्यटकों की अच्छी आवाजाही रहती थी । इस वर्ष ये होटल बंदी के कगार पर हैं, और कुछ तो बन्द कर भी दिए गए हैं । इसका कारण है कोरोना वायरस के डर से यहां घटी हुई पर्यटकों की संख्या । सुनसान मॉल रोड, चाट पार्क, पंत पार्क और हमेशा दर्शनार्थियों से भरा रहने वाले नयना देवी मन्दिर में भी एक्का दुक्का पर्यटक दिख रहे हैं । होटलों में लगे ये ताले यूं ही नहीं लगे हैं । कमरों में लगे ताले पर्यटन की उस तस्वीर को बयां करते हैं जो चुपचाप से कहता है कि यहां कई दिनों से कोई पर्यटक नहीं आया है । nainital corona virus

मशहूर नैनीझील में सुनसान खड़ी नाव पर्यटकों का बेसब्री से इंतजार कर रही है । नाविक भी अब अपने परिवार और उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं । कुछ ऐसे बड़े होटल हैं जहां पर्यटकों की आवाजाही कम होने के कारण उन्होंने होटल को ही बंद कर दिया है । सीजन के शुरुवात में ही होटल बन्द कर देने के पीछे पर्यटकों का टोटा और प्रशासन की दमनकारी नीति बताई जा रही है । नैनीताल समेत आसपास के होटल व्यवसायी भी ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल और पर्यटकों के मुंह मोड़ने से आगामी सीजन के भविष्य को लेकर संशय में हैं । होटल बन्द करने वाले स्वामी अतुल साह का कहना है कि उन्होंने बन्द करने से पहले काफी सोचा और फिर अपने स्टाफ और प्रशासन की मदद करने के लिए होटल बन्द करने का फैसला लिया । nainital hotol closed

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

