उत्तराखंड की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, IIT JAM 2026 में हासिल की AIR-1

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की बेटी साक्षी निजवाला ने रचा इतिहास, IIT JAM 2026 में हासिल की AIR-1


श्रीनगर/गढ़वाल। उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा साक्षी निजवाला ने IIT JAM 2026 की बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर इतिहास रच दिया है।


साक्षी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय और उत्तराखंड प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
साक्षी की इस कामयाबी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अटूट समर्पण है। उनके पिता करण सिंह निजवाला, जो विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में सुरक्षा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी के सपनों को साकार करने में हर संभव सहयोग दिया।
साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली साक्षी ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने साक्षी निजवाला को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें