हल्दूचौड़: अंशिका ने किया माता पिता और स्कूल का नाम रोशन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका मेलकानी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Jai Arihant International School की छात्रा अंशिका ने पीसीबी वर्ग में 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की नियमित छात्र सूची में प्रथम स्थान हासिल किया।


अंशिका को जीव विज्ञान विषय में सर्वाधिक 94 अंक प्राप्त हुए। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अंशिका के पिता श्री शेखर मेलकानी सीपीपी लालकुआं में स्थायी संचालन विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। उनके भाई सीबीएसई स्कूल में पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षक हैं।
अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें