death-body

उत्तराखंड: पैसा और जमीन दोनों गए तो ग्रामीण ने खाया जहर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टनकपुर (चंपावत)। जमीन खरीद के लिए दी गई रकम वापस न मिलने से परेशान एक ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुधवार रात करीब 10 बजे पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र में गश्त कर रही चीता मोबाइल पुलिस टीम को सड़क किनारे एक व्यक्ति ने आवाज देकर मदद मांगी। उसने पुलिस को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस टीम ने तुरंत उसे उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचेश्वर क्षेत्र के मौड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय दीवान सिंह बोहरा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के पुत्र दीपक सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ने खटीमा निवासी एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन को लेकर विवाद और रुपये वापस न मिलने से उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें