हल्द्वानी: हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को ईंधन की सप्लाई सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य तरीके से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
