पति लाता था स्मैक, पत्नी करती थी सप्लाई…हल्द्वानी में SOTF का बड़ा खुलासा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में कुमाऊं स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 39.58 ग्राम स्मैक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार एसओटीएफ टीम गुरुवार को उजाला नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने नाले के किनारे एक महिला और दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस टीम को देखते ही तीनों वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर महिला को पकड़ लिया…जबकि दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
Ad

पूछताछ में महिला ने अपना नाम राबिया पत्नी फईम उर्फ बब्लू निवासी अली मस्जिद के पास, बनभूलपुरा बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति स्मैक का आदी है और ऊधम सिंह नगर के लालपुर क्षेत्र से नशा लाता है। वह उसी में से कुछ हिस्सा निकालकर बनभूलपुरा क्षेत्र में बेचती थी ताकि कुछ रुपये कमा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई

पुलिस द्वारा बरामद स्मैक का वजन करने पर वह 39.58 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में कुमाऊं एसओटीएफ की एसआई दीपा अधिकारी, एसआई मनोज यादव और सिपाही दिलशाद अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें