चंपावत की अदिति पुनेठा ने पीसीएस में हासिल की 45वीं रैंक, बनीं पुलिस उपाधीक्षक
चंपावत। जनपद चंपावत के विकास खंड लोहाघाट के ग्राम भूमलई निवासी अदिति पुनेठा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में 45वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अदिति पुनेठा का चयन पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर हुआ है, जो उनके परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
मूल रूप से ग्राम भूमलई तथा वर्तमान में ठाड़ा ढुंगा, लोहाघाट निवासी अदिति, एलआईसी में शाखा प्रबंधक दीपक पुनेठा एवं भावना पुनेठा की सुपुत्री हैं।
अदिति की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल में हुई, जबकि उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
अदिति की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके परिजनों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
