उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से जुड़ा एक युवक मारीशस में लापता हो गया है। द्वाराहाट ब्लॉक के कुंथाड़ी गांव निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट बीते छह दिनों से लापता है। लगातार तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया है…जिससे परिवार के लोग परेशान हैं।

धर्मेंद्र अप्रैल 2025 में काम के सिलसिले में मारीशस गया था। वहां वह सितार प्योर वेज कंपनी लिमिटेड इंडियन नेशनल में वेटर के रूप में नौकरी कर रहा था। मारीशस में वह सोडनैक, क्वात्रे बोर्नेस क्षेत्र में रहता था।०

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में 'मोहम्मद' दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

बताया गया है कि 27 सितंबर को धर्मेंद्र अपने दोस्तों के साथ ले बाऊचान के पोंट नेचुरल इलाके में घूमने गया था। इसी दौरान समुद्र की तेज लहर की चपेट में आने के बाद उसके बह जाने की सूचना मिली।

मारीशस के सहायक पुलिस अधीक्षक एस. गोबुरुधुन ने बताया कि धर्मेंद्र को तेज समुद्री लहर अपने साथ बहाकर ले गई। घटना के बाद विशेष इकाइयों की मदद से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है…लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर

धर्मेंद्र के लापता होने की सूचना परिवार ने स्थानीय पुलिस को दी। उसके पिता मदन सिंह बिष्ट ने द्वाराहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार ने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी तलाश कराने की मांग की है।

स्थानीय पुलिस मामले में संबंधित दूतावास से संपर्क कर रही है। परिवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मदद की अपील की है। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से मारीशस सरकार के स्तर पर पहल कराने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

मारीशस में चल रहे खोज और बचाव अभियान के बावजूद धर्मेंद्र का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार लगातार उसके सकुशल वापस आने की उम्मीद लगाए बैठा है और सरकार से मदद की मांग कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें