नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में पुलिस ने एक पर्यटक का खोया हुआ पर्स बरामद कर उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया। पर्स में एटीएम और क्रेडिट कार्ड के साथ करीब 4 हजार रुपये नकद थे। सामान वापस मिलने पर पर्यटक ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 को गाजियाबाद निवासी राहुल चौहान नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में गांधी जी की प्रतिमा के आसपास थे। इसी दौरान उनका हरे मिक्स कलर का हैंडबैग/पर्स कहीं छूट गया। पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और करीब 4 हजार रुपये रखे हुए थे।

काफी तलाश के बाद भी जब पर्स नहीं मिला तो पर्यटक ने पुलिस से मदद मांगी। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही तल्लीताल पुलिस टीम ने पर्स की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने खोजबीन के बाद खोया हुआ पर्स बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पर्स को सुरक्षित उसके मालिक राहुल चौहान को सौंप दिया गया।
पर्स में मौजूद नकदी और जरूरी कार्ड सुरक्षित वापस मिलने पर राहुल चौहान और उनके साथ मौजूद दुग्गेश ने खुशी जताई। दोनों ने तल्लीताल प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह और उनकी टीम को त्वरित मदद और जिम्मेदारी से काम करने के लिए धन्यवाद दिया।
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से पर्यटकों के बीच पुलिस की मददगार और संवेदनशील छवि को भी मजबूती मिली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
