नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत..
चार महीने पहले ही दोनों ने साथ जीने और जिंदगी के खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी, 20 अप्रैल 2026 को शादी के बंधन में बंधे यतीश यादव और उनकी पत्नी शीतल नैनीताल घूमने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा,रामनगर के पीरूमदारा में देर रात स्कॉर्पियो और 22 टायरा डंपर की आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।
हादसे मे स्कॉर्पियो मे सवार यतीश यादव की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं, यह घटना कल देर रात करीब 1 बजकर 20 मिनट कि है, जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद निवासी यतीश यादव अपनी पत्नी शीतल के साथ नई स्कॉर्पियो से काशीपुर से रामनगर होते हुए नैनीताल की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पीरूमदारा से आगे चौधरी ढाबे के पास उनकी स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे 22 टायरा डंपर HR38AC 4554 से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो चालक यतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को उपचार के लिए भिजवाया गया, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एनसीआर के निजी अस्पताल ले जाया गया है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव, निवासी ग्राम शाहपुर बमेठा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है, यतीश राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे और वर्ष 2021 में प्रतियोगिता में विजेता भी रहे थे, वह एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते थे, वहीं उनकी पत्नी शीतल पेशे से डॉक्टर बताई जा रही हैं, हादसे की खबर मिलते ही यतीश का पूरा परिवार रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पिता सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार डंपर चालक ने ओवर टेक करते हुए गलत दिशा में आकर उनके बेटे की गाड़ी को टक्कर मारी है उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है, चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे यतीश और शीतल नैनीताल घूमने निकले थे लेकिन खुशियों से शुरू हुआ यह सफर एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस 
