देहरादून- उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर साबित किया है कि अगर हुनर है तो कितना भी बड़ा चैलेंज हो वह उसे पार कर सकती है खासकर जब चैलेंज हो बॉलीवुड का तो मंजिल वैसे ही कठिन लगती है लेकिन लगन से किए गए प्रयास हमेशा सफल होते हैं ऐसा ही कुछ उत्तराखंड की रहने वाली तृप्ति डिमरी ने कर दिखाया है। अपने फिल्म कॅरियर की शुरूआत पोस्टर ब्वॉयज से शुरू करने वाली तृप्ति डिमरी मूल रूप से रुद्रप्रयाग के नाग ककोडख़ाल निवासी फिल्मफेयर की ओर से मुंबई में आयोजित फ्लाईएक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड फिल्म बुलबुल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन ओरिजिनल फिल्म फीमेल का अवार्ड दिया गया।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां ढोल नगाड़ों के साथ जब आरोपी के घर पहुंची पुलिस, देखकर सब हैरान, जानिए मामला
अवार्ड में इस वर्ष रिलीज हुई फिल्मों को चुना गया था। बता दें कि तृप्ति ने कुछ साल पहले ही बॉलीवुड में अपना कॅरियर शुरू किया। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। तृप्ति 2017 में श्रेयस तलपड़े की कॉमेडी फिल्म पोस्टर ब्वॉयज और 2018 में प्रेमकथा पर आधारित फिल्म लैला मजनू में काम कर चुकी हैं। उन्हें अवार्ड मिलने के बाद उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

बता दें कि लॉकडाउन में बड़ी फिल्में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं। फिल्मफेयर ने इस साल रिलीज होने वाली फिल्में नामित की। इनमें निर्देशक अन्विता दत्त व प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा की फिल्म बुलबुल को भी शामिल किया गया। मुंबई में आयोजित फ्लाइएक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड 2020 में बेस्ट फिल्म व एक्टर-एक्ट्रेस की घोषणा की गई, जिसमें से बुलबुल के लिए उत्तराखंड की तृप्ति को बेस्ट एक्ट्रेस इन ओरिजिनल फिल्म फीमेल का अवार्ड दिया गया। बुलबुल में तृप्ति मुख्य भूमिका में नजर आईं। उन्होंने इस फिल्म में बंगाली बहू की भूमिका निभाया था, रहस्यमयी कहानी पर आधारित यह फिल्म 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-फिर आपको भाव-विभोर करने आ रहे लोकगायक बीके सामंत, नये साल पर रिलीज होगा ये गीत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज 
