उत्तराखंड के रुद्रपुर में अपहरण के फरार आरोपी के घर मे पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची। उधम सिंह नःगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में पिछले पाँच महीनों से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी के घर पुलिस ढोल नगाड़े लेकर पहुच गई । इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर 82 का नोटिस चस्पा किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना ट्राजिट कैम्प में चोरी का मामला दर्ज है। थाना ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कॉलोनी में जब पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची तो सभी ने बारात समझी । पुलिस ने माइक से अनाउंस किया तो मामला समझ में आया । पुलिस ने ट्रांजिट कैंप की गलियों में ढोल बजाकर एक संदेश दिया । जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 11 अगस्त को एक कार सवार बदमाश ने वेल्डर दया किशन का अपहरण कर लिया। घटना के चार घंटे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बरेली के शरीफ नगर से बरेली निवासी मुख्य आरोपी नेपाल सिंह, किच्छा निवासी धर्मपाल और रामपुर निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया । घटना में शामिल रुद्रपुर निवासी कुलदीप चतुर्वेदी और हिमांशु शर्मा फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-फिर आपको भाव-विभोर करने आ रहे लोकगायक बीके सामंत, नये साल पर रिलीज होगा ये गीत
हिमांशु को पुलिस ने कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया लेकिन कुलदीप का पता नहीं चल सका था । अब थाना पुलिस ने वांछित आरोपी के घर की कुर्की के लिए कोर्ट से 82 का नोटिस लेते हुए आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के मौहल्ले में ढोल बाजे के साथ मुनादी की। ट्रांजिट कैम्प थाने में तैनात एस.आई.अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी कुलदीप चतुर्वेदी के ऊपर अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुलदीप के खिलाफ इससे पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बीती अगस्त माह से फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के घर 82 की कार्यवाही करते हुए मुनादी कराई गई। उसके बाद आरोपी कुलदीप चतुर्वेदी के घर नोटिस चस्पा किया गया है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- कुमाऊं यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खबर, इस तारीख होगी बैक परीक्षा
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पहाड़ की इस बेटी ने वोकल फ़ॉर लोकल को लगाये नए पंख, ऐपण कला का ऐसा अभिनव प्रयोग पहले नहीं हुआ
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
