हल्द्वानी – देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध मे मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा वीडियो काफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश भर के जिलाधिकारियो को व्यवस्थित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए व्यापक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर कोविड 19 के दिशा निदेशो का अनुपालन करते हुये मास्क, सेनिटाइजर तथा आक्सो मीटर की व्यवस्थायें भी बनाई जांए। इस अवसर पर पीएम किसान के अन्तर्गत 18 हजार करोड की धनराशि 9 करोड किसान भाईयों एवं बहनांे के खातों मे हस्तान्तरित की जायेगी।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश का बड़ा मौका, ऐसे करें आवेदन
मुख्य सचिव ने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर (शुक्रवार) को 12 बजे से देश के किसानों को सम्बोधित करेंगे, प्रदेश के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों के साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर एलईडी स्की्रन की व्यवस्था बनाई जाए तथा प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए क्षेत्र के किसानों को आमंत्रित किया जाए। इस अवसर पर विकास खण्ड मुख्यालयांे तथा न्याय पंचायत स्तर पर किसान मेलों का भी आयोजन किया जाए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री तथा कृषि मंत्री भारत सरकार के संदेशांे का प्रचार साहित्य भी किसानो के मध्य वितरित किया जाए साथ ही प्रातः 10ः30 बजे से किसान गोष्ठी आयोजित कर किसानो के हितो के चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दी जाए तथा कृषि बिल के सन्दर्भ मे भी जानकारी किसानो को दी जाए। इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालय मे कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहाकारिता विभागो के स्टाल भी लगाये जांए।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- प्राइवेट स्कूलों द्वारा पूरी फीस वसूली को लेकर शिक्षा मंत्री का दो टूक, होगी ये कार्यवाही
मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्षेत्रीय विधायकों,सांसदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही दर्जाधारी मंत्रियों के साथ ही क्षेत्र के काश्तकारो को आमंत्रित किया जाए। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण 12 बजे से दूरदर्शन के अलावा विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर मे ंकिया जायेगा। उन्होने सभी जिलाधिकारियो से कहा कि समय रहते सभी त्रुटिहीन व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली जाए। इस महत्पूर्ण कार्यक्रम के लिए कृषि तथा पंचायती राज विभाग नोडल विभाग के रूप मे कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां ढोल नगाड़ों के साथ जब आरोपी के घर पहुंची पुलिस, देखकर सब हैरान, जानिए मामला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज 
